हिसार पुलिस ने *अपहरण के आरोपियों को किया गिरफ्तार*
सलाम खाकी न्यू
हिसार पुलिस 4 जून (2021) पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा के निर्देशानुसार थाना आज़ाद नगर की पुलिस टीम ने ढाणी सकरी निवासी परदेशवीर, गीता
कॉलोनी आज़ाद नगर हिसार निवासी विनोद उर्फ़ काला, टोकस निवासी मनदीप उर्फ दीपा और हरिता निवासी सुनील को आईपीसी की धारा 147/149/323/364/452/367/342 के तहत थाना आज़ाद नगर में अंकित अभियोग संख्या 187 Dt. 13.04.2021 में गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पुराने झगडे की रंजिस को रखते हुए अपने साथियो सहित गीता कॉलोनी निवासी अनूप की डेरी में लाठी डाँडो सहित घुस कर अनूप के छोटे भाई नरेन्द्र से मार पीट
करते हुए उसे उठाकर डेयरी के बाहर गली में खड़ी गाड़ी में मारने की नीयत से डालकर ले गये थे। आरोपियों को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट*
*



No comments:
Post a Comment