*जीन्द पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो अभियुक्तों को किया काबू।*
*दो पिस्तोल व दो जिन्दा कारतूस किए बरामद।*
सलाम खाकी न्यूज़
जींद पुलिस 4 जून
*जीन्द पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम* द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत जीन्द पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को काबू करके उनके कब्जे से एक 12 बोर व एक 315 बोर के दो पिस्तोल व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।
*डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज नफे सिंह* ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए किनाना बस अड्डा पर मौजूद थी कि प्रधान सिपाही प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बिट्टु वासी गतोली के पास अवैध असला है। जो इस वक्त गाँव गतोली निर्माणाधीन पुल के नीचे खडा है। टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध पिस्तोल बरामद की गई।
थाना जुलाना के अंतर्गत ही गाँव गोसाई खेडा से गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी बादल के कब्जे एक पिस्तोल 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद की गई। जानकारी देते हुए सह-उप-निरिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि स.उ.नि अशोक कुमार अपनी टीम के साथ बस अड्डा गतोली पर मौजूद था कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गौसाई खेड़ा मोड़ पर एक लड़का खडा है जिसके पास अवैध असला हो सकता है मौके पर जाकर टीम ने लड़के से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बादल वासी गली नम्बर 5 कबीर कालोनी माता दरवाजा रोहतक बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तोल 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना जुलाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 1-1 दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया ताकि उनसे गहनता से पूछताछ की जा सके।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment