ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए दो युवकों के कब्जा से 300 ग्राम अफीम व मोटर साईकिल सहित किया काबू !
जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो युवको के कब्जा से 300 ग्राम अफीम पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पकड़े गए आरोपपीयों की पहचान अमित कुमार पुत्र महावीर प्रसाद वासी खचवाना थाना गुगामेडी जिला हनुमानगढ राज. व किशन सिहं पुत्र चम्प सिहं वासी साजनसर थाना सरदार शहर जिला चुरु राज.के रुप मे हुई।
एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम की एक टीम SI राजा राम के नेतृत्व दौराने गस्त पडताल नाका बंदी जमाल चौक पर मौजूद थे। सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो नौजवान आ रहे थे उनको काबू करके नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उनके कब्जे से 300 ग्राम अफीम बरामदगी हुई ।
जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 000 दिनांक
7/06/2021 धारा 17/61/85 NDPS Act थाना नाथुसरी चौपटा मे दर्जकरकेआगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।
सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार
No comments:
Post a Comment