Advertisement

हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, जानिये कितने दिन रहेगा लॉकडाउन

 


हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश में लोकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने की सीएम ने घोषणा की है। अब प्रदेश में 24 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।


हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। यह अवधि 24 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाई गई है। इसकी घोषणा पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने 3 मई से 9 मई तक लॉकडाउन लगाया था।  इसके बाद फिर से इसे 17 मई तक आगे बढ़ाया गया था, अब एक बार फिर लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है।



हरियाणा सरकार ने दुकानदारों व उद्योगपतियों कई रियायतें देते हुए प्रदेश के 24 मई तक लाकडाउन बढ़ा दिया है। सरकार ने इस अभियान को सुरक्षित हरियाणा का नाम दिया है।


हरियाणा सरकार ने 30 अप्रैल को साप्ताहिक लाकडाउन का ऐलान किया था। 2 मई को इसमे बदलाव करते हुए तीन मई से नौ मई की रात तक संपूर्ण  लाकडाउन लगाया था। रविवार को पहला लाकडाउन समाप्त होने से पहले दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा।



हरियाणा सरकार ने जिला मॉनिटरिंग कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर 17 मई तक लाकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था ।


पुरानी गाइडलाइंस

नई गाइडलाइन के अनुसार दूध या डेयरी उत्पाद से संबंधि विशेष दुकाने हर रोज सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तथा सायं को 6 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी।

इसके अलावा फल व सब्जियों के विक्रेता तथा रेहड़ी वाले प्रशासन द्वारा आबंटित क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक फल व सब्जी बेच सकेंगे। इसके अलावा किरयाने की दुकाने सुबह 7 बजे से प्रात: 11 बजे तक खुली रहेंगी।





 

आदेशों में कहा कि मेडिकल हॉल, दवाईयों की दुकाने, फार्मेसी तथा कृषि उत्पाद खरीद केन्द्रों को खरीद के लिए नहीं केवल उठान के लिए हर रोज खुलेंगे। सभी कीटनाशक, बीज, उर्वरक, पशु आहार से संबंधित दुकानें तथा कृषि यंत्रों से संबंधित दुकाने प्रात: 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे  की बजाय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी।


नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पम्पों को छोडकर जिलों के अंदरूनी हिस्सो में चलने वाले  पेट्रोल पम्प सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगे। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पम्प 24 घण्टे खुले रहेंगे।



No comments:

Post a Comment