हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से बहाल करके स्टेट विजिलेंस ब्यूरो अंबाला में डीआईजी के पद पर नियुक्त कर दिया है।
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने गृह मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज से बदतमीजी करने के मामले में हरियाणा पुलिस के डीआईजी अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया था।
डीआईजी पद पर तैनात अशोक कुमार ने कोर्ट की शरण ली थी, जिसके बाद कोर्ट ने अशोक कुमार की गिरफ्तारी पर मंगलवार तक रोक लगा दी गई थी। वहीं अब प्रदेश सरकार द्वारा डीआईजी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए थे |
मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज ने डीआईजी अशोक कुमार पर आरोप लगाए थे कि अशोक ने उनके साथ अभद्रता, दुव्र्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी थी। कपिल विज ने इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दी थी।
No comments:
Post a Comment