Advertisement

चंडीगढ़ में लगा नाइट कर्फ्यू, रात की 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

 


चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब रात की दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा।



 

हालांकि यूटी प्रशासन की तरफ से अनिवार्य सेवाओं के लिए छूट रहेगी। वहीं प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।



संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू का एलान किया गया है। प्रशासक का यह आदेश मंगलवार रात से लागू हो जाएगा।

बदनौर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश दिया कि वह रात्रि कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन कराएं।


इस दौरान लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत न दी जाए और न ही किसी तरह की पार्टी का आयोजन होने दिया जाए।




 

बदनौर ने सभी रेस्टोरेंट्स मालिकों को आदेश दिया है कि वह रात 10:00 बजे से पहले अपना काम बंद कर घर को लौट जाएं। इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।



No comments:

Post a Comment