Advertisement

10 ग्राम हेरोइन व मोटरसाईकल सहित किया काबू

2 अप्रैल 2021   


ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए दो युवको के  कब्जा से 10  ग्राम  हेरोइन व मोटरसाईकल सहित किया काबू !


जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो युवको  के कब्जा से 10  ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

 पकड़े गए आरोपी की पहचान बनता सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी रानियां   जिला  सिरसा वा सूरज प्रकाश  पुत्र देवीलाल वासी रानियां सिरसा के रूप में हुई है ।

           
एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम की एक टीम  ASI  सुमित कुमार  के नेतृत्व में दौराने गस्त पडताल रानियां  मौजूद थे।  सामने से दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आ रहै थे उनको काबू करके  नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उनके पास से  10 ग्राम हेरोइन बरामदगी  हुई ।  

                                                                                   जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 000 दिनांक 
02/04/2021 धारा 21/61/85 NDPS Act थाना रानियां सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।


सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment