Advertisement

नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया

नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया
हरियाणा के एडीजीपी एवं स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है,

बल्कि जागरूकता अभियान भी जारी है। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम द्वारा आज प्रयास संस्था के बैनर तले गांव मताना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

उन्हें नशे के विनाशकारी नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एएसआई सूर्यकांत व सतबीर सिंह ने नशा मुक्ति अभियान के तहत संबोधित किया। विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने, मन लगाकर पढऩे और खेलों की तरफ ध्यान देेने का आहवान किया  साथ ही उन्हें नशों से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलवाई गई।
सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment