खोखरी गांव में डबल मर्डर, खेत में मिले दो लोगों के शव
जींद के खोखरी गांव में डबल मर्डर, खेत में मिले दो लोगों के शव
जींद के खोखरी गांव में दो लोगों के शव बरामद किये गए हैं। होली के त्यौहार पर दोनों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। रविवार की शाम को दोनों के शव बरामद किये गए हैं।
जानकारी के मुताबिक जींद के खोखरी गांव निवासी 29 वर्षीय संदीप और 47 वर्षीय रोहताश के शव रविवार की देर शाम को संदीप के खेत में पड़े मिले हैं। दोनों के शवों पर चोट के निशान हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि संदीप के खेत में दो शव पड़े हुए थे, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी थी। संदपी का शव पानी की हौद में पड़ा हुआ था जबकि रोहताश का शव हौद से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों को शाम के समय खेतों में शराब पीते हुए देखा गया था और किसी बात को लेकर हुए झगड़े में दोनों की हत्या की गई हुई प्रतीत होती है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
परिजनों ने जिन लोगों पर संदेह जताया है वो मृतकों के साथ अच्छी पैठ रखते थे और अक्सर साथ में मिलकर शराब पीते थे। वहीं अब जिन पर संदेह जताया गया है वो लोग भी गायब हैं।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है और दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार
No comments:
Post a Comment