मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह एसएसपी मुजफ्फरनगर के नक्शे कदम पर चलने की कर रहे कोशिश*
*चरथावल,तितावी थाने के बाद भोपा थाने की भी सुधारी दयनीय हालत,कराया गया भोपा थाने का जीर्णोद्धार*
*साथ ही रामलीला टिल्ला चौकी ऑफिस,रतनपुरी में कराया जीर्णोद्धार कार्य*
*एसएसपी अभिषेक यादव ने किया उदघाटन,जीर्णोद्धार कार्य को देख एसएसपी ने थपथपाई पीठ*
*इससे पूर्व थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने चरथावल व तितावी थाने की बदल दी थी दशा,एसएसपी ने घोषित किया था चरथावल को जनपद का नम्बर 1 थाना*
भोपा/मुजफ्फरनगर
यूं तो आपने कई थानाध्यक्ष की कहानी सुनी होगी कई थानाध्यक्ष के काम करते देखे होंगे मगर मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने थानों में जाकर ऐसे काम किए हैं जिनके लिए क्षेत्रवासी कभी उनके भूल पाएंगे।
यूं तो जनता की सेवा करने के लिए अक्सर थानाध्यक्ष दिख जाते होंगे मगर थाने में टीम के लिए व क्षेत्रवासियों के लिए उनकी भलाई करने वाले अधिकारी काफी कम दिखाई देते होंगे ऐसे में एक थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव,जिन्होंने थाने की दशा सुधारने के साथ साथ बदमाशो को जेल की हवा खिलाई है।
दरअसल भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने लगभग 3 माह पूर्व भोपा थाने का कार्यभार संभाला था थाने का कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले उन्होंने बदमाशो को ठिकाने लगाने का काम किया यही कारण है कि लगभग 3 माह के कार्यकाल में उन्होंने आधा दर्जन बदमाशो को पीतल चखाकर जेल भेजा है।उसके बाद थाने की बदहाल स्थिति को देखकर थाने को सुधारने का प्लान बनाया जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग से छोटे थानाध्यक्ष ऑफिस को बड़ा बनाने के
साथ सुंदर ऑफिस बनाया साथ साथ कंप्यूटर रूम,ऑफिस,महिला शौचालय के निर्माण के साथ मेस का जीर्णोद्धार व थाने को स्वच्छ बनवाया। इससे पूर्व उन्होंने थाना चरथावल में भी 1 दर्जन से अधिक बदमाशो को पीतल चखाने के साथ साथ पूरे थाने की ही दशा बदल डाली थी थानाध्यक्ष सूबे सिंह द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से चरथावल थाने में स्थित मंदिर,भोजनालय एवं थाना कार्यालय सहित कम्प्यूटर रूम, ऑफिस आदि का नवीनीकरण एवं सौन्दर्यकरण कराया था जिसके उदघाटन पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर जनपद में साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के मामले चरथावल थाने को नम्बर 1 बताया था बुधवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने भोपा थाने में जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया तथा थानाध्यक्ष सूबे सिंह की पीठ थपथपाई।
कुल मिलाकर भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह एसएसपी अभिषेक यादव के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास कर रहे है।. सलाम खाकी न्यूज़ प्रदेश प्रभारी नितिन चौहान की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment