Advertisement

हिसार मंडलायुक्त व मतदाता रोल ऑब्जर्वर चंद्रशेखर ने किया जिला के मतदान केन्द्रों का दौरान -मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा वोट बनाने के कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


 हिसार मंडलायुक्त व मतदाता रोल ऑब्जर्वर चंद्रशेखर ने किया जिला के मतदान केन्द्रों का दौरान

-मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा वोट बनाने के कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


सलाम खाकी न्यूज़ 


फतेहाबाद, 12 दिसंबर।

हिसार मंडलायुक्त एवं मतदाता रोल ऑब्जर्वर चन्द्रशेखर ने शनिवार को फतेहाबाद व रतिया हलके के गांव भोडा होशनाक (209-210), खारा खेड़ी(207-208), बड़ोपल(146-151), धांगड(74-79), बीडीपीओ कार्यालय फतेहाबाद(28-29) व दरियापुर(190-192) में स्थित मतदान केन्द्रों पर जाकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे वोट बनाने के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वोट बनाने हेतू चलाए जा रहे अभियान के दौरान 12 व 13 दिसंबर को विशेष तिथियां निर्धारित की गई है। इन तिथियों को बीएलओ सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक अपने मतदान केन्द्र पर हाजिर रहकर वोट बनाने का कार्य करेंगे।



हिसार मंडलायुक्त एवं मतदाता रोल ऑब्जर्वर चन्द्रशेखर ने सभी बीएलओ से आवेदनों की रिपोर्ट लेकर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए गांव के मंदिर/गुरूद्वारा में वोट बनाने के काम की मुनादी अवश्य करवाएं, ताकि शत-प्रतिशत पात्र 

नागरिक



के नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र को हिन्दी व अग्रेंजी दोनों भाषाओं में साफ-साफ भरें ताकि किसी प्रकार की कोई त्रुटि ना रहे। उन्होंने सभी बीएलओ को सख्त हिदायत जारी करते हुए कहा कि मृत या स्थान छोडक़र जा चुके मतदाता का वोट काटने के लिए उनके परिवार या निकट संबंधी से फार्म नंबर 7 भरवाकर हिदायतों अनुरूप ही कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपना फोन नंबर गांव के सरपंच, पंच व नम्बरदार को उपलब्ध करवाएं तथा अपने मतदान केन्द्र, गांव की चौपाल व ग्राम सचिवालय में अवश्य चिपकवाएं। हिसार मंडलायुक्त ने सभी बीएलओ को अपना काम लग्न व निष्ठा से करने के भी निर्देश दिए।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहबाद से

 जिला प्रभारी 

उजागर सिंह की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment