Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डिजीटल माध्यम से किया पंचनद सेवा सदन का शिलान्यास -मुख्यमंत्री ने सदन के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की



 


फतेहाबाद, 13 दिसंबर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को डिजीटल माध्यम से पंचनद सदन फतेहाबाद का शिलान्यास करते हुए इसके निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस पंचनद सदन के निर्माण पर लगभग दस करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।



हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचनद सेवा सदन का आधुनिक ढंग से भव्य एवं सुंदर निर्माण किया जाए। यह विशाल भवन होगा। उन्होंने कहा कि पंचनद सेवा सदन सभी वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा। आपस में दुख-सुख बाटने तथा सामाजिक-धार्मिक 




के लिए हर समाज की जगह होनी चाहिए। पंचनद सदन के लिए सरकार द्वारा जगह उपलब्ध करवाई गई है, जिसकी आज आधारशिला रखी गई है। पंचनद सदन का सभी नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध हो, इसके लिए समाज के लोग अपने दायित्व निभाएं तथा इसमें सहयोग करें।



मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने जनता के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिलें, इसके लिए भी सहयोग करना है। सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए सरकार कार्य कर रही है। हर व्यक्ति का शिक्षित होना बहुत जरूरी है, जिसके लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए गए है। बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए गए है। प्रदेश में राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशें लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। बच्चों के लिए 4000 प्ले वे स्कूल खोलने का निर्णय लिया, जिनमें से 1135 पर काम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो, उनके हूनर का विकास हो, इसके लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय खोला गया है, जिसमें 71 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नैशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के माध्यम से 1001 स्कूलों के बच्चों को विभिन्न कौशलों में निपुण बनाने की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ गरीब परिवारों के लोगों को ईलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की सहायता की जाती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए है। फतेहाबाद जिला में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में डॉक्टरों की बढ़ोतरी के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं क्रियांवित की जा रही है। प्रदेश में 60 लाख परिवार है। हर परिवार की उन्नति के लिए सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं और परिवारों के परिवार पहचान पत्र भी बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में परिवारों के परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए पंजीकरण का कार्य चल रहा है। गरीब परिवारों की आमदनी में ईजाफा हो, इसके लिए भी सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं। समाज उत्थान के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। समाज को भी आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी धर्मदेव जी अच्छा कार्य कर रहे हैं। लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और अच्छे कार्यों के लिए नागरिकों को जोडऩे का कार्य करते हैं।



कार्यक्रम में महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी धर्मदेव, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा, थानेसर विधायक एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष सुधा, पंचनद सेवा ट्रस्ट के प्रधान किशोरी नारंग, नप प्रधान दर्शन नागपाल, पंचनद सेवा ट्रस्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन राधा कृष्ण नारंग आदि गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी धर्मदेव ने कहा कि हर्ष का विषय है कि आज फतेहाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पंचनद सदन का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास कार्य व जनता की भलाई के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित तीनों विधायकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा पंचनद को समर्पित है। तन-मन-धन से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पंचनद ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उन्हें ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया।



फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने कहा कि पंचनद सदन बनाने के लिए वे पूर्णरूप से सहयोग करेंगे। सदन के निर्माण के लिए लगभग 24 लाख रुपये की राशि का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है। इसके अलावा उन्होंने अपने निजी कोटे से दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे फतेहाबाद वासियों के लिए हमेशा मनोहर सौगात देते रहते हैं। थानेसर विधायक एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष सुधा ने समारोह को संबोधित करते हुए पंचनद सदन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर पंजाबी समाज के लिए कुरूक्षेत्र में 25 एकड़ भूमि पर पंजाबी धाम भी मनाया जाएगा। इस मौके पर रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने पंचनद सदन के निर्माण में हरसंभव मदद करने का आश्वासन देते हुए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांच कनाल में बनने वाला यह सदन पंजाबी समाज के नहीं बल्कि सभी समाज के लोगों के लिए काम आएगा। इस मौके पर राधेश्याम नारंग, मदन मुटरेजा, वीना भ्याना, पूर्व चेयरमैन रामराज मेहता, जुगलाल टूटेजा, प्रवीन जोड़ा, नंदलाल सेठी, विजय मेहता, शैलेन भास्कर, पवन रूखाया, कंवल चौधरी, सन्नी ग्रोवर, नरेश सरदाना, सुरेन्द्र बत्तरा सहित पंचनद ट्रस्ट के पदाधिकारीगण व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहबाद से

 जिला प्रभारी

 उजागर सिंह की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment