विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने सुनी लोगों की समस्याएं सलाम खाकी न्यूज़
विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने सुनी लोगों की समस्याएं
सलाम खाकी न्यूज़
रतिया, 21 दिसंबर।
रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने कहा है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना व सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनक परम कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनता की दुख, तकलीफों को दूर करने के लिए वे प्रयासरत है और इसके लिए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। विधायक सोमवार को अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे।
विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना व सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनक परम कत्र्तव्य है। विधायक ने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ शिक्षा, स्वा
सडक़, यातायात आदि अन्य सुविधाए उपलब्ध करवाने का उचित प्रबंध करवाने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की दुख, तकलीफों को दूर करने के लिए अथक प्रयासरत है और इसके लिए जनता की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ नागरिकों को उपलब्ध करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री प्रयोग हो, इस बात का भी संबंधित विभाग विशेष ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास,
हरियाणा एक-हरियाणवी के नारे को चरितार्थ करते हुए समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित किया है। इसके अलावा आमजन मानस को विभिन्न प्रकार की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
जिला प्रभारी
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment