Advertisement

फतेहाबाद पुलिस ने एक हत्या के मामले का किया पर्दाफाश, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस रिमांड पर


 

फतेहाबाद पुलिस ने एक हत्या के मामले का किया पर्दाफाश, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस रिमांड पर


फतेहाबाद, 6 अक्तूबर। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने भूथन कलां गांव में एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर नहर में डुबोकर हत्या करने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतका के पति रविंद्र की शिकायत पर आरोपी ससुर हनुमान मृतका के देवर देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को रविंद्र ने अपनी पत्नी अंजू के लापता होने की 


शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई थी। रविंद्र ने गांव की ही लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था। पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच करते हुए रविंद्र के पिता हनुमान और उसके भाई देवेंद्र को हत्या के आरोप में भूथन कलां से गिरफ्तार कर लिया है।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 ब्युरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment