Advertisement

फतेहाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, नाजायज पिस्तोल व कारतूस बरामद



 फतेहाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, नाजायज पिस्तोल व कारतूस बरामद


फतेहाबाद, 6 अक्तूबर। सदर फतेहाबाद पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर रोही में एक व्यक्ति पर गोली चलाकर उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गांव बड़ोपल से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति



की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ जीतू निवासी एमपी रोही के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नाजायज पिस्तोल 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस 315 बोर व 1 खोल कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया। इस बारे पुलिस ने 30 सितम्बर को बलजीत निवासी एमपी रोही की शिकायत पर हत्या का प्रयास बारे मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उक्त लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बलजीत पर गोली चलाई थी।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 ब्युरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

--------------------------

No comments:

Post a Comment