Advertisement

हरियाणा पुलिस सप्ताह के दौरान फतेहाबाद में हुआ कार्यक्रम, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह वचनबद्ध- डीएसपी


 

हरियाणा पुलिस सप्ताह के दौरान फतेहाबाद में हुआ कार्यक्रम, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह वचनबद्ध- डीएसपी


सलाम खाकी न्यूज 

फतेहाबाद, 24 अक्तूबर। पुलिस व जनता के बीच आपसी समझ व तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा हरियाणा पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान जिला पुलिस द्वारा रोड सेफ्टी, यातायात 


नियमों, महिला विरूद्ध अपराध रोकथाम, कोविड-19 से बचाव व पुलिस शहीद एवं उनके कार्यों को लेकर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का 

आयोजन किया गाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस उप अधीक्षक दलजीत बैनीवाल ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा व सर्वजीत सिंह मान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन हिन्दी प्रवक्ता संतोष देवी द्वारा किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए डीएसपी श्री बैनीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा 


पुलिस पूरी तरह वचनबद्ध है। दुर्गा शक्ति ऐप की जानकारी व इसके विभिन्न प्रयोगों बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि घर के अंदर या बाहर किसी भी प्रकार की अवांछित घटना, छेड़छाड़ और कोई समस्या आने पर एप वके माध्यम से पुलिस को सूचना दे सकते हो। कुछ ही क्षणों में पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच बारे जानकारी दी और कहा कि छात्राओं को अपने 


अभिभावकों के साथ हर बात शेयर करनी चाहिए। उन्होंने कोविड-19 से बचाव बारे जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करना चाहिए। मास्क पहनकर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। अगर उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो बेझिझक होकर इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएं।


कार्यक्रम में मुख्य सिपाही चिमन लाल ने भी देश सेवा के लिए कर रही पुलिस कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं की छात्राओं निशा, राघवी, बख्शीश, श्वेता, रेनू आदि ने भी संबोधित कर अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य पुष्पा रानी, मीनाक्षी, राधिका, हरि सिंह आदि भी मौजूद रहे।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment