फतेहाबाद पुलिस कुला चौकी इंचार्ज श्री कपिल देव के नेतृत्व में मेडिकल नशा तस्करो पर ताबड़तोड़ कार्वाही
तोड़ी नशा तस्करो की चैन, दिल्ली के होलसेल विक्रेता सहित अब तक 7 गिरफ्तार, 52 हजार रुपये बरामद
.
पुलिस ने मेडिकल नशे की एक चैन को तोड़ते हुए दिल्ली से मेडिकल होलसेल विक्रेता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान केशव गोयल निवासी उत्तम नगर दिल्ली व गौरव निवासी हसताल गांव, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस अब तक दो मेडिकल संचालकों, दिल्ली के एक होलसेल विक्रेता सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।19 सितम्बर को कुलां चौकी इंचार्ज कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव धारसूल कलां के पास नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों से अलग-अलग जगहों सें 30 हजार गोलियां
बरामद की थी। पुलिस ने उसी सप्लाई चैन को तोड़ते हुए जींद के सुनील, दिल्ली के नांगलोई में मेडिकल स्टोर संचालक रामप्रकाश व सौरभ तथा कल होलसेल विक्रेता केशव गोयल व
गौरव को भी दिल्ली से धर दबोचा है। पुलिस नेसुनील से 10 हजार, सौरभ से 12 हजार, गौरव से 18 हजार व केशव से भी 12 हजार रुपये बरामद किये है। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर हिसार जेल भेज दिया है।
सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
----------------------------



No comments:
Post a Comment