Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने अमर शहीद मदन लाल ढींगरा के स्मृति दिवस पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

 

भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने अमर शहीद मदन लाल ढींगरा के स्मृति दिवस पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

फतेहाबाद, 17 अगस्त।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय फतेहाबाद में अमर शहीद मदन लाल ढींगरा के स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि अमर शहीद मदन लाल ढींगरा महान देशभक्त, धर्मनिष्ठ क्रांतिकारी थे। उन्होंने भारत मां की आजादी के लिए जीवन-पर्यन्त अनेक प्रकार के कष्ट सहन किए, परन्तु अपने मार्ग से विचलित न हुए और स्वाधीनता प्राप्ति के लिए फांसी पर झूल गए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए दिया उनका बलिदान सदैव युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। जिलाध्यक्ष ने अमर शहीद के वीरत्व जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी शहादत ने देशभक्तों के दिलों में स्वतंत्रता की अलख जगाई। उन्होंने युवा वर्ग से शहीदों के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि वे अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग समाज व देश के नव निर्माण में करें।


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, नॉमिनेटेड पार्षद व मंडल महामंत्री शमी ढींगरा, हंसराज सचदेवा, जगदीश शर्मा, लालचंद गेरा, सरपंच कुम्हारिया बंसी लाल, देसराज मेहता व जिलाध्यक्ष आईटी सेल कंवल चौधरी आदि मौजूद रहे।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment