Advertisement

होमगार्ड भर्ती घोटाला पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी पर गिर सकती है गाज-सूत्र

 


हरियाणा में अब होमगार्ड भर्ती घोटाला सामने आया है |लॉकडाउन में हरियाणा सरकार ने होमगार्ड को कार्यमुक्त कर नई भर्तियों पर रोक लगाई थी |

लेकिन इसके बावजूद विभाग में होमगार्ड के खाली पद भरे जा चुके हैं |



परदे के पीछे चल रहे इस गुपचुप खेल का खुलासा तब हुआ जब हरियाणा के कई जिलों से सरकार के पास शिकायतें पहुंची और खुद गृहमंत्री ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए स्टेटस रिपोर्ट मांग ली है | होमगार्ड विभाग में जवानों के लिए राज्य सरकार होमगार्ड के वेतन में बढ़ोतरी की है ऐसे में बेरोजगार युवाओं में होमगार्ड लगने के लिए होड़ भी लगी रहती है | 



प्रदेश सरकार ने होमगार्ड भर्ती के लिए नियम भी बनाए हुए हैं | सरकार ने आबादी जरूरत व कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के हिसाब से जिला वार होमगार्ड के पद स्वीकृत किए हुए हैं | सबसे अधिक होमगार्ड जवान गुरुग्राम जिला में लगते हैं | राज्य के अधिकांश शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए सरकार ने होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है | इसी तरह आरटीई दफ्तरों के अलावा भीड़ वाले कई अन्य सरकारी कार्यालयों में भी इनकी ड्यूटी रहती है |




इस बारे में गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि

कई जिलों में होमगार्ड  जवानों के पदों पर भर्ती में धांधली की शिकायतें मिली हैं | होमगार्ड जवानों की नियुक्ति पर सरकार ने रोक लगाई हुई है , फिर नौकरी कैसे दी गई | भर्ती जवानों का जिला बार ब्योरा तलब कर लिया गया है



No comments:

Post a Comment