Advertisement

फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के सम्मान में रतिया की अनाज मंडी में सम्मान समारोह आयोजित -विधायक ने नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोह को दी बधाई

 


फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के सम्मान में रतिया की अनाज मंडी में सम्मान समारोह आयोजित

-विधायक ने नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोह को दी बधाई

रतिया, 20 अगस्त।

रतिया की अनाजमंडी में वीरवार को क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, रमेश मेहता, राजविंद्र चहल, हंसराज व फतेह सिंह आदि ने विधायक दुड़ाराम का जोरदार स्वागत किया। आयोजित सम्मान समारोह में विधायक दुड़ाराम को पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। इस मौके पर विधायक दुड़ाराम ने भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विधायक दुड़ाराम ने अनाज मंडी सहित क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के समाधान करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, इसके लिए अधिकारी अपडेट रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर



लाल के ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक तथा सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। सरकार द्वारा 

लागू की गई योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। इसके अलावा विधायक दुड़ाराम ने लेखराज लाली के घर जाकर उनके भाई के निधन पर भी शोक प्रकट किया। विधायक ने उनकी आत्मिक शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा।


सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment