Advertisement

ललितपुर न्यूज:- पाली तहसील के मुख्य बाजार में नहीं बनी नाली, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

ललितपुर न्यूज:- पाली तहसील के मुख्य बाजार में नहीं बनी नाली, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

ललितपुर| तहसील पाली के मुख्य बाजार में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से नगर के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रास्ते पर जलभराव से सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे बन गए हैं। इसमें गिरकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे। रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से नगर में बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। नगर पंचायत के संज्ञान में होने के बाद भी जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

  घरों से निकलने वाला गंदा पानी व वारिश का पानी रास्ते पर ही जमा रहता है। यहां जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर के मुख्य बाजार में प्रवेश करने के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह जलभराव के चलते सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इस पर राह चलाना दूभर है। अंधेरे में लोग पानी से भरे गढ्डे में गिर कर आए दिन चोटिल हो जाते हैं। मार्ग पर जलभराव की समस्या होने से चलना दूभर हो गया है। सड़क के किनारे नाली निर्माण न होने से नगर का पानी रोड पर भरा रहता है। इससे मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर को संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से सड़क की स्थिति भी खराब हो रही है।लगभग पूर्ण बाजार में जलभराव की स्थिति बनी है, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद सहित आलाधिकारी आंखें बंद करके निकल जातें हैं|
     सलाम खाकी न्यूज पाली ललितपुर से
          जगदीश राय मोनू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment