Advertisement

भाजपा नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने सांसद दुग्गल से की मुलाकात, सांसद ने दी प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्ति की बधाई




भाजपा नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने सांसद दुग्गल से की मुलाकात, सांसद ने दी प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्ति की बधाई
फतेहाबाद, 25 जुलाई।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़




 को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। भाजपा नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ शनिवार को सांसद सुनीता दुग्गल के दिल्ली आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। 





भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद दुग्गल ने संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए गहनता से विचार विमर्श किया।
इस मौके पर सांसद ने प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि औम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। सांसद ने 




कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ अनुभवी एवं कर्मठ नेता है। उन्होंने कहा कि धनखड़ सबको साथ लेकर चलने वाले प्रतिभावान व्यक्ति है और इनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे को 

चरितार्थ करते हुए जनता की भलाई के कार्य कर रही है। नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार ने अनेक जनहित की कल्याणकारी व सेवाओं को क्रियांवित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिरसा लोकसभा क्षेत्र को भी विकास के मामले में अग्रणीय बनाया जाएगा।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
 ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 


No comments:

Post a Comment