
दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, एक महिला गिरफ्तार
फतेहाबाद, 26 जुलाई। शहर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक कर्मचारी को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर
ब्लैकमेल करने के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से ब्लैकमेल कर वसूली गई 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद
की है। पुलिस ने महिला पिंकी के खिलाफ शहर थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज कर कार्यवाही की है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी देते हुए थाना शहर प्रभारी
यादविन्द्र सिंह ने बताया कि फतेहाबाद के एक कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत दी कि एक महिला ने उसे चिकनी चुपड़ी बातें कर फंसा कर और उससे शारीरिक सम्बंध बना लिए।
इसके बाद महिला उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रही है और 50 हजार रुपये ले चुकी है और 50 हजार ओर देने है। पुलिस ने इस सूचना पर तुरंत
कार्यवाही करते हुए छापामरी करके महिला को उक्त कर्मचारी से एमएम कॉलेज के पास पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर
लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख रुपए और अन्य सामान भी बरामद किया
सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment