Advertisement

बड़ी खबरः सितंबर में खुलेंगे राज्य में स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात



सितंबर में खुलेंगे राज्य में स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

नई दिल्ली- पूरे देश में कोरोना वायरस की महामारी  के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं| बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है| हालांकि, ऑनलाइन शिक्षा की वजह से आ पैरेंट्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बच्चों का भी स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है| इसके लिए हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गाइड लाइन जारी करके स्क्रीन टाइन को लिमिटेड करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है |


सितंबर में स्कूल खोलने की तैयारी

तमाम राज्य सुरक्षा उपायों को स्कूलों को खोलने की कवायद में भी जुट गए हैं| इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश सरकार भी स्कूलों को खोलने वाली है| राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक सरकार 5 सितंबर, 2020 को स्कूलों को खोल सकती है| हालांकि, यह फैसला अंतिम नहीं है बल्कि उस वक्त की परिस्थितयों पर निर्भर करता है| राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा मीटिंग के बाद शिक्षा मंत्री अदिमुलापु सुरेश ने ये बात पत्रकारों को बताई| उन्होंने कहा कि सरकार 5 सितंबर से फिजिकल क्लासेज शुरू करने पर विचार कर रही है| हालांकि, उस वक्त की परिस्थितियों को देखते हुए इस पर विचार किया जाएगा|


प्रि-प्राइमरी एजुकेशन भी शुरू कर सकती है सरकार

साथ में उन्होंने ये भी कहा कि जब तक स्कूल नहीं खुलते हैं तब तक बच्चों को ड्राई राशन उनके घर पर पहुंचाया जाता रहेगा| बता दें कि इस साल आंध्र प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में प्रि-प्राइमरी एजुकेशन यानी कि एलकेजी और यूकेजी की शुरुआत करने की योजना बना रही है| यह अगले साल से शुरू किया जाएगा|


यूपी में भी स्कूल खोलने को लेकर चल रहा विचार

इसी कड़ी में यूपी में भी स्कूलों को खोलने को लेकर लगातार विचार चल रहा है| पहले जुलाई महीने में ही सरकार की स्कूलों को खोलने की योजना थी लेकिन पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते थे| ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों को नहीं खोला जा सका| केंद्र सरकार भी लगातार इस बात पर विचार कर रही है कि कैसे स्कूलों को खोला जा सकता है|



No comments:

Post a Comment