आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
लखनऊ:
स्वाधीनता आन्दोलन के अप्रतिम योद्धा, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने अमर शहीद चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रति प्रेम की इससे बड़ी कोई भी मिसाल नहीं हो सकती। चन्द्रशेखर आजाद ने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए अपने प्राणों को उत्सर्ग कर दिया। उनका जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। आने वाले युगों-युगों तक उनका देश प्रेम और बलिदान याद किया जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, महासचिव मनोज यादव, शाहनवाज आलम,
अनिल यादव, आशीष अवस्थी, मयंक तिवारी, प्रशान्त तिवारी, मो तारिक, मो शोएब आदि तमाम कांग्रेसजनों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लखनऊ में किसानों के हितों को देखते हुए कांग्रेस किसान जोनवार पदाधिकारी नियुक्त किए
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जोनवार अनिल चैधरी को पश्चिमी उप्र, तरूण पटेल को मध्य उ0प्र0 तथा सुयश मणि त्रिपाठी को पूर्वी उप्र जोन का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज यादव ने उपरोक्त किसान कांग्रेस के जोनल चेयरमैन के पद पर हुई नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इन लोगों की नियुक्ति से प्रदेश भर में किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे आन्दोलन एवं संघर्ष को मजबूती मिली
साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लीगल, ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन विवेक तन्खा द्वारा नितिन मिश्रा केा उप्र कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का चेयरमैन तथा सरीम नावेद को वाइस चेयरमैन मनोनीत किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लीगल, ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के राष्ट्रीय सचिव विपुल माहेश्वरी ने नितिन मिश्रा एवं सरीम नावेद से उम्मीद की है कि वह कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के कुशल निर्देशन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में उप्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
No comments:
Post a Comment