Advertisement

भोडिया खेड़ा के किसान कृष्ण कुमार ने फसल विविधिकरण पद्धति को अपनाकर की मक्का की बिजाई




भोडिया खेड़ा के किसान कृष्ण कुमार ने फसल विविधिकरण पद्धति को अपनाकर की मक्का की बिजाई
फतेहाबाद, 4 जुलाई।
  उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ बताया कि गांव भोडिया खेड़ा के किसान कृष्ण कुमार ने फसल विविधिकरण पद्धति को अपनाया है। शनिवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने 



किसान के खेत में मक्का प्लान्टर मशीन चलवा कर मक्का की बिजाई करवाई। उन्होंने बताया की घटते जल स्तर की समस्या से बचने के लिए किसान धान की बजाय मक्का की खेती करे।
उपायुक्त ने बताया की प्रदेश के लक्षिण 8 ब्लॉकों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक फसलों द्वारा धान के 50 प्रतिशत 





विविधिकरण की शर्त में ढील दी गई है। जो किसान वैकल्पिक फसलों द्वारा धान के 50 प्रतिशत क्षेत्र से कम में भी फसल विविधिकरण अपनाएगा उसे भी 7 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार 7000 रुपये प्रति एकड़ की दर से उन किसानों को प्रोत्साहन राशि भी देगी, जिन किसानों ने पिछले वर्ष धान की फसल उगाई थी और अबकी बार उन्हीं खेतों में मक्का की फसल लगाएंगे।  



इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कृषि अभियंता जसविंदर चौहान ने बताया कि सरकार मक्का बिजाई की मशीन नुमेटिक मक्का प्लान्टर व मेज प्लान्टर किसानों को बिजाई के लिए पहले आओ-पहले पाओ आधार पर निशुल्क 




उपलब्ध करवा रही है। यदि एक एकड़ तक खंड रतिया में यदि कोई लघु व सीमांत किसान मक्का की बिजाई करता है तो विभाग उनको ट्रैक्टर व मशीन तथा डीजल भी निशुल्क उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर सहायक कृषि अभियंता 



सुभाष भाम्बू, कृषि विकास अधिकारी (फार्म यंत्र) नीरज नागर, नेशनल कंपनी से हिमांशु नारंग व गांव के किसान मौजूद रहे।


ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 










........

No comments:

Post a Comment