Advertisement

फतेहाबाद: पंजाब पुलिस के एएसआई की ड्यूटी के दौरान सिर में गोली लगने से मौत



फतेहाबाद: पंजाब पुलिस के एएसआई की ड्यूटी के दौरान सिर में गोली लगने से मौत

फतेहाबाद. जिले के जाखल कस्बा से सटी हरियाणा-पंजाब सीमा पर आज सुबह पंजाब सीमा में बनी पुलिस चौकी में पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली लगने से मौत (Death) हो गई. एएसआई के सिर में गोली लगी और यह गोली खुद एएसआई ने चलाई या फिर अचानक एएसआई के पास मौजूद असले से गोली चलने से यह हादसा हुआ इसके बारे में पंजाब पुलिस (Punjab Police) जांच कर रही है.



घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे संगरूर जिला के डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि एएसआई कृष्ण देव की मौत से पूरे पुलिस डिपार्टमेंट और प्रशासन को दुख है. डीएसपी ने कहा कि घटना के बारे में सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी गई है.


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाफिलहाल घटनास्थल की जांच की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी. 


पुलिस घटना की जांच कर रही है कि एएसआई कृष्ण देव को गोली अचानक चलने से लगी या फिर यह मामला आत्महत्या का है. इस बारे में पूरी जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

जांच में जुटी पुलिस

No comments:

Post a Comment