Advertisement

अरविंद बंसोड़ हत्याकांड आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

नागपुर( नीतिका राव)
नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के नरखेड़  में पिम्पलदारा गांव के अरविंद बंसोड़ को दिन दहाड़े जहर पिलाकर मार दिया गया।
ज्ञात हो कि सार्वजनिक स्थान पर इस हत्या को अंजाम दिया गया बावजूद इसके आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
भीम सेना नागपुर जिला अध्यक्ष रोशन सोमकुंवर और नागपुर शहर अध्यक्ष शालिन नाइक की टीम ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं जलालखेड़ा पोलीस स्टेशन नगपुर को निवेदन देकर चेताया है कि आरोपी मिथिलेश उमरकर पर 302 की धारा लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाए  अन्यथा भीम सेना पूरा विदर्भ बंद करके रास्तों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
भीम सेना के जिला अध्यक्ष रोशन सोमकुंवर, नागपुर शहर अध्यक्ष शालिन नाईक, सिद्धार्थ खोबरागड़े उप जिला प्रमुख,सारिपुत्र वानखड़े--नागपुर जिला सलगार, प्रवीण सिंगाड़े हिंगना विधानसभा अध्यक्ष, सौरभ नाईक हिंगना उपजिला अध्यक्ष और भी कार्यकर्तओं ने बुद्धवासी अरविंद बंसोड़ के घर जाकर विस्तार से घटना की जानकारी ली।उसके परिवार में माता -पिता को हिम्मत देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment