मड़ावरा/ललितपुर न्यूज:- बिजली के आभाव में सोंरई के ग्रामीण परेशान
पिछले डेढ़ माह में एक के बाद एक जल चुके चार ट्रांसफार्मर
मड़ावरा (ललितपुर)|
तहसील क्षेत्र मड़ावरा के सोंरई में पिछले डेढ़ माह से बिजली व्यबस्था चौपट पड़ी हुई है। जहां एक एककर चार ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जल गए। वहीं विभागीय लचरता के चलते गांव में बदहाल पड़ी बिजली व्यबस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही। ग्रामीणों ने बिजली व्यबस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग जिम्मेदारों से की है।
जानकारी के अनुशार गांव के बाजार मुहल्ला, सहरिया बस्ती व नदीपुरा सहित अधिकांश इलाकों में सप्लाई देने बाला 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिससे करीब डेढ़ सौ कनेक्शन आवंटित हैं। लेकिन गर्मियों में ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड पड़ने के चलते एक के बाद एक यहां चार ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। वाबजूद इसके न तो अधिकारी चेते और न ही बिभाग के कर्मचारीगण, जिससे राजस्व को बीते डेढ़ माह में लाखों का चूना लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अगर समय रहते बिभाग के जिम्मेदार ध्यान देते और बढ़ते लोड के अनुशार अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाता तो ग्रामीणों को अंधेरे में बसर न करना पड़ता।
बताया गया कि पिछले पंद्रह दिनों पूर्व यहां रखा एक और ट्रांसफार्मर जल गया जिसकी सुध लेने कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। ऐसे में ग्रामीणों को ऐसी प्रचण्ड गर्मी में भारी दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है।
.
बिल जमा होने बाद भी बिजली नहीं मिल रही। छोटे-छोटे बच्चों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा। जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।
-पंकज साहू, कनेक्शन धारक, सोंरई
.
डेढ़ महीना हो गया तब से अब तक ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही। जिससे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। दिया और मोमबत्ती जलाकर रात काट रहे।
मूलचंद जैन, कनेक्शन धारक, सोंरई
.
बदलते मौसम के साथ मच्छर का प्रकोप भी बढ़ रहा, जिससे बचाव के लिए बिजली सुगम बिकल्प है। लेकिन लगातार चल रहे बिजली के आभाव से बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
-सन्तोष जैन, कनेक्शन धारक, सोंरई
.
एक के बाद एक लगातार चार ट्रांसफार्मर जल चुके, डेढ़ माह से बिजली को लेकर बड़ी परेशानी चल रही। अब अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाना चाहिए। ताकि बार बार आने बाली दिक्कतों से छुटकारा मिल सके।
-धर्मेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि ग्राम प्रधान सोंरई
......
गर्मियों के सीजन में लोड अधिक बढ़ जाता है और सोंरई में सौभाग्य योजना के नए कनेक्शन भी बढ़े हैं। इससे बार-बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है। अब अधिक क्षमता का प्रस्ताव भेजा है, अगले एक दो दिन में ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा।
-सौरभ पटैरिया, बिद्युत अधिकारी, उपखण्ड महरौनी
अरविन्द मिश्रा की रिपोर्ट
________________

No comments:
Post a Comment