चीता जिस मकान में रहता था उसकी तलाशी ली | गांव वैदवाला में भी एनआईए की टीम गई और चीता के साथ के घर खंगाला | करीब 1 घंटे तक एनआईए चीता के ठिकानों पर तलाशी लेती रही |
इस दौरान एनआईए एसपी तजेंद्र सिंह, डीएसपी आर्यन चौधरी वह एसएचऔ सदर मौजूद रहे | चीता के ठिकानों से एनआईए को क्या मिला ? इस बारे में एनआईए ने कुछ नहीं बताया |बताया जाता है कि चीता से पूछताछ में एनआईए को काफी अहम जानकारी मिली |
इसके बाद एनआईए की टीम एसपी तजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज सिरसा पहुंची | बता दें कि बेगू रोड क्षेत्र में रह रहे पंजाब के मोस्ट वांटेड चीता को 9 मई को सुबह गिरफ्तार किया था |
पंजाब पुलिस को वर्ष 2019 में 532 किलोग्राम हेरोइन बरामद की व आतंकी सगंठनो को आर्थिक मदद देने के मामलों में रणजीत सिंह उर्फ चीता निवासी अवहेलियावाली, पंजाब की तलाश थी

No comments:
Post a Comment