पाली न्यूज:- रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं,जरूरतमंद की बचती जान क्षेत्राधिकारी
रोहित जैन की उम्र 23 वर्ष किया 21 वी बार किया रक्तदान
पाली (ललितपुर)
जैन मिलन शाखा पाली के तत्वाधान में रविवार को नगर पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र ने फीता काटकर किया रक्तदाता शिविर को सार्थक करते हुए समाजसेवियों व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के नेक कार्य में अपनी भागीदारी की रक्तदाता शिविर में आयोजित रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है अगर हमारे रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके तो इससे ज्यादा खुशी की बात कोई नहीं होगी।वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान से हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है कुछ ही दिनों में हमारे शरीर में फिर से ताजा एवं स्वच्छ रक्त बनकर नसों में दौड़ने लगता है।वहीं उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने कहा कि युवाओं के साथ हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि समाज के इस अच्छे कार्य में अपना योगदान समय समय पर देते रहें रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है हमारे रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जाती है।युबा साथी प्रियंक जैन आशीष चौरसिया,जगदीश राय एबम प्रमोद कुशवाहा ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए युवाओं से रक्तदान में आगे आने का आह्वान कर मुख्य भूमिका निभायी इसमें सभी लोगों को बढ़चढ़ कर रक्तदान शिविर में भाग लिया।इस शिविर में अध्य्यापक रोहित जैन की उम्र करीब 26 है और आज उन्होंने 21 वी बार रक्तदान किया इससे पहले वो मरीजो की जान रक्तदान करके बचा चुके है।शिविर में आज तीन पति एबम पत्नी ने भी एक साथ रक्तदान किया जिसमें सुनील नामदेब,सीमा नामदेव,सुरेन्द्र राय,अभिलाषा राय,अमित साहू एबम दीपा साहू ने रक्तदान कर शादी के सात बचन निभाये। रक्तदान शिविर में डा.डी पी निरंजन,लैब टेक्नीशियन बालमुकुंद साध,काउंसलर प्रतिभा,वार्डबॉय जितेंद्र कुमार,आकाश,मनोज कुमार सोनी,राजू ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने एबं बालाजी पैथोलॉजी का सहयोग मिला।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में डॉ सुशांत जैन,अंकित चौरसिया,संतोष चौरसिया,प्रमोद कुशवाहा,अखिलेश मास्साब,प्रदीप चौरसिया,राजेश नामदेव,अखिलेश जैन,प्रियंक जैन एल आई सी,जयकुमार बैध,जितेंद्र राजपूत,उमाशंकर चौरसिया,अमित पांडेय,संजीव चौरसिया,राजदीप बुंदेला,राजू वीडियो,रवि साहू,रामवरन बछलापुर,राजकुमार बछलापुर,राहुल बछलापुर,मयूरी जैन,अभिषेक सोनी,श्रीमती दीपा साहू,श्यामसुंदर चौरासिया,रितिक साहू,कृष्णकांत बछलापुर,खेमचन्द बछलापुर,अबनीश पांडेय,रोहित सोनी,गीता नामदेब,रामकिशोर चौरसिया,हरिकिशन अहिरबार,रिया जैन,जितेंद्र राजपूत,उमाशंकर चौरसिया,पहलवान कुशवाहा,नरेन्द्र चौरसिया,रोहित जैन अध्य्यापक,राजेश नामदेव,नितिन जैन मोदी,सीमा नामदेब,सुनील नामदेव,सुरेन्द्र राय,अभिलाषा राय,राजेश चौरसिया अध्यापक,बीरसिंह बंट,जगदीश राय सहित लोगों ने रक्तदान किया।सभी रक्तदानियो को जैन मिलन शाखा द्वारा भी सम्मानित भी किया गया।
*रिपोर्ट जगदीश राय*









No comments:
Post a Comment