Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन में बने क्वारंटाइन होम का निरीक्षण, कोविड-19 की डियूटियों के लिए आए 12 पीएसआई नेगेटिव रिपोर्ट आने बाद किए मधुबन रवाना,



पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन में बने क्वारंटाइन होम का निरीक्षणकोविड-19 की डियूटियों के लिए आए 12 पीएसआई नेगेटिव रिपोर्ट आने बाद किए  मधुबन रवाना,

फतेहाबाद14 जून। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन में बनाए गए क्वारंटाइन होम का





 निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां क्वारंटाइन किए गए ट्रेनिंग पर आए 12 पीएसआई को कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद तथा उनसे विचार विर्मश करने उपरांत





रवाना किया।  गौरतलब है कि मधुबन में ट्रेनिंग कर रहे 12 पीएसआई लॉकडाउन के समय फतेहाबाद में कोविड-19 की डियूटियों के लिए मधुबन से फतेहाबाद आए हुए थे। जिनको वापिस मघुबन भेजने से पहले जिला पुलिस की तरफ से सभी




 के कोविड-19 टेस्ट करवा कर उन्हें एक सप्ताह के लिए पुलिस लाईन में क्वारंटाइन किया हुआ था।  बीते दिन सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज सभी को




 मधुबन के लिए रवाना कर दिया गया। इस उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में बनी एनजीओ



 मैस तथा अन्य भवनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डीएसपी मुख्याल सुभाष चन्द्र व दलजीत सिंह सहित अन्य



 पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगातार पुलिस लाइन के सभी भवनों को सैनिटाइज किया जा रहा है।


ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment