Advertisement

वाहन चोर गिरोह का किया पांचवा आरोपी काबू, बिघड़ से चोरी की गाड़ी पंजाब से बरामद, आरोपियों को कोर्ट मे पेश कर भेजा जेल

फतेहाबाद,15 मई। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने पिछले रविवार से अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक के बाद एक चोरी के नेटवर्क को तोड़ते हुए हरियाणा व पंजाब में चोरी की वारदातों मे संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 2 पीकअप डाला गाड़ी पंजाब से जबकी एक बाइक को भी बरामद किया है। सीआईए पुलिस ने कल आरोपी सुखविन्द्र व जय प्रकाश उर्फ जेपी को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर बिघड़ से चोरी की गई गाड़ी खरीदने वाले पांचवे आरोपी जगदीश उर्फ जग्गा को भी पुलिस ने तरनतारण (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिघड़ से चोरी हुई एक पीकअप डाला गाड़ी को बरामद किया है। जो उसने आरोपियों से खरीद की थी। सभी आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट मे पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment