कोर्ट मे पेश कर लिया जाएगा पुलिस रिमाण्ड पर
फतेहाबाद, 15 मई। रतिया पुलिस ने स्विफ्ट ङिजायर गाड़ी मे बैठे तीन युवकों को 100 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। नागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई शादी राम सरदुलगढ रोङ खुनन चौक पर व्हीकल चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव हंसपुर की तरफ से आई एक गाड़ी सामने पुलिस को देखकर गाड़ी चालक गाड़ी को वापिस मोड़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी मे बैठे तीनों युवकों को मौके पर काबू करके गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के डैस बोर्ड मे रखे 100 नशीले कैप्सूल बरामद किए। मामले की आगामी जांच कर रहे एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि नशीली गोलियों के आरोप मे पकड़े गये तीनो आरोपी सुन्दर कुमार निवासी मुस्साअहली, कमलदीप निवासी नकटा व रिछपाल सिंह निवासी खुनन को आज कोर्ट मे पेश कर असली सप्लायर की तलाश के लिए पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment