सहारनपुर,कल बड़गांव थाने में तैनात एसएसआई दीपक चौधरी ने जिस बीमार-बेसहारा महिला को अपने हाथों से खाना खिलाकर इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया था-कल रात में ही उसकी मृत्यु हो गई।बीमार महिला की मृत्यु पर एसएसआई दीपक
चौधरी ने अपने पुलिसकर्मी साथियों के साथ गाँव किशनपुर पहुंचकर गहरा दुख प्रकट किया।एसएसआई दीपक चौधरी और उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने महिला मीना की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उसकी अर्थी को कंधा दिया।बड़गांव पुलिस ने अपना फर्ज
निभाते हुए बेसहारा बीमार महिला के जीवन को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया लेकिन महिला बीमारी और अपने एकांकी जीवन से लड़ नहीं पाई और मौत के आगे हार गई।पुलिस ने लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया।पुलिस के मानवीय चेहरे ने जनता को यह संदेश देने का काम किया है कि पुलिस केवल अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना ही नहीं जानती बल्कि अपने मानवीय फर्ज को भी पूरी निष्ठा के साथ निभाना जानती है।

No comments:
Post a Comment