Advertisement

ललितपुर न्यूज:-कोविड-19 के खिलाफ कोरोना वायरस की जंग में लॉकडाउन एवं आरोग्य सेतु एप्प एक महत्वपूर्ण कदम- विशाल जैन पवा

कोविड-19 के खिलाफ कोरोना वायरस की जंग में लॉकडाउन एवं आरोग्य सेतु एप्प एक महत्वपूर्ण कदम- विशाल जैन पवा

ललितपुर। कोविड-19 के खिलाफ जागरूकता को लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों से आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कर इसके दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। एवं देश हित में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया है जिसका स्वागत करते हुए अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा कोविड-19 के खिलाफ कोरोना वायरस की जंग में आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर, महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग करेंगे, इसका प्रभाव बढ़ेगा और कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी और उसके प्रसार को रोका जा सकेगा। ज्यादा से ज्यादा देशवासी आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें ताकि उन्हें कोरोना से जुड़ी अपडेट्स भी मिलती रहें और संक्रमण से बचने में मदद भी मिले। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी कोरोना से लड़ने के लिए नई-नई रणनीतियां बनाने के अलावा अनेक प्रकार से अन्य प्रयास भी कर रहे हैं, अत: सभी को देश हित में उनके निर्देशों का सम्मान करना चाहिए। केवल कोविड-19 से डरने पर हमें मदद नहीं मिलेगी, अपितु सही सावधानी रखनी होगी और इस महामारी से लड़ना होगा। जिसके लिए लॉक डाउन का समर्थन करते हुए मुँह पर मास्क, हाथ में दस्ताने, बार बार हाथ धोने के अलावा एक मीटर की दूरी बहुत जरुरी है। आरोग्य सेतु एप उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कोविड-19 के प्रसार को ट्रैक करता है और आपको सूचित करता है कि आपके आस-पास का कोई व्यक्ति इससे पीड़ित है। यह विभिन्न राज्यों के हेल्प-डेस्क नंबरों को भी सूचीबद्ध करता है, कोरोना वायरस से निपटने के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जाना अति आवश्यक है।
एंड्राएड फोन का इस्तेमाल करने वाले गूगल प्ले स्टोर में जाकर आरोग्य सेतु को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी भाषा का चयन कर अपना मोबाइल नंबर, नाम, उम्र आदि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आरोग्य सेतु कोरोना से संबंधित आपकी व्यक्तिगत सेहत को बताने के लिए तैयार है। आपको अपने बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जब भी एप पर जाएं तो ब्लूटूथ और अपनी लोकेशन का ऑप्शन अपने मोबाइल में ऑन रखें । इस एप पर कोरोना से संबंधित सुरक्षा उपाय क्या करें क्या ना करें। आपका व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वीडियो, फोटो और अपडेट जानकारियां एप पर मौजूद रहेंगी। एप का फायदा लेने के लिए समय-समय पर इसे खोल कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर सकते हैं। अत: आज ही आरोग्य सेतु एप्प को डाउनलोड करें और सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें।

सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment