Advertisement

रिफाइनरी ईडी द्वारा टाउनशिप गृहणियों द्वारा तैयार कपड़े के मास्क का ठेका मजदूरों में वितरण

पानीपत : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कपड़े के मास्क का प्रयोग एक प्रभावी उपाय है । भारत सरकार तथा राज्य सरकार ने भी आजकल बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसी को मद्देनजर रखते हुए तथा गरीब ठेकेदार मजदूरों तक कपड़े के मास्क को पहुंचाने हेतु टाउनशिप की महिलाओं द्वारा एक अनोखा प्रयास करते हुए कपड़े के मास्क का निर्माण किया जा रहा है जो सभी के लिए अनुकरणीय है । टाउनशिप में ये महिलाएं अपने-अपने घर से ही मास्क बनाने के काम को अंजाम दे रही हैं तथा बने हुए कपड़े के मास्क को जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है ।

आज इसी कड़ी में जी सी सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने करीब 1000 कपड़े के मास्क को रिफ़ाइनरी के कैंटीन में कार्यरत ठेका कर्मचारियों तथा अन्य मजदूरों को वितरित किया । इस अवसर पर मुख्य- महाप्रबंधकगण,महाप्रबंधकगण,वर्तिका रस्तोगी, अध्यक्ष विप्स, ऑफिसर एसोशिएसन से शैलेंद्र सिन्हा तथा अविनाश कुमार, कर्मचारी यूनियन से सम्पूर्ण सिंह तथा विजय बूमरा, अधिकारी क्लब से के के जैसवाल तथा कल्याण केंद्र (इम्प्लाईज क्लब) से विजय सिंह तथा सुधीर चौधरी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर जी सी सिकदर ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए बरती जाने वाले सावधानियों का जिक्र करते हुए सभी ठेका मजदूरों से कार्य स्थल पर स्वच्छता, हाथ साफ रखना, नियमित रूप से मास्क इत्यादि के प्रयोग पर बल दिया । उन्होंने टाउनशिप गृहणियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये लोग अपने घर के कार्यों के साथ-साथ कपड़े के मास्क बनाकर अपना दायित्व भी बखूबी निभा रही हैं । उन्होंने इस नेक कार्य में जुटी लेडिज क्लब की सदस्यों एवं अन्य सम्मानित गृहणियाँ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन महुआ बासु, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया ।
गौरतलब है कि विगत दिनों कपड़े के मास्क का वितरण टाउनशिप के सफाई कर्मचारियों एवं ठेका मजदूरों के बीच किया गया था । कपड़े के मास्क का वितरण आगे भी जारी रहेगा ।

No comments:

Post a Comment