Advertisement

ललितपुर न्यूज:- कस्बा मड़ावरा के सर्व यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में सोशल डिस्टेंस बना मजाक, बैंक कर्मियों द्वारा नही कराया जा रहा कड़ाई से पालन

कस्बा मड़ावरा के सर्व यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में सोशल डिस्टेंस बना मजाक,
बैंक कर्मियों द्वारा नही कराया जा रहा कड़ाई से पालन



ललितपुर:
जहां पूरे देश मे कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है वही कस्बा मडावरा के सर्व यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में खुले आम सोशल डिस्टेंस मजाक उड़ाया रहा है।
आपको बताया दे कि भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश को 21 दिवस के लिए लॉक डाउन किया था, इस अवधि में सिर्फ राशन किराने की दुकान दूध,मेडिकल एवं बैंक को संचालित करने का आदेश किया था जिसमे कहा गया था कि उक्त किराना, मेडिकल, दूध एवं बैंक में सोशल डिस्टेंस का कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। जिसमे प्रत्येक जरूरत मंद व्यक्ति इन स्थानों पर 1 मीटर की दूरी गोले बनाये जायेगे उन्ही में पर होगा।
पर आज सुबह 10:20 पर कस्बा मड़ावरा के गिरार तिराहे के आगे स्तिथि सर्व यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक के सामने पैसे निकालने ग्रामीण क्षेत्रो से आये सैकड़ो लोगो को एक दूसरे के समीप खड़ा देखा गया जिससे जो सरकार द्वारा बताये गए सोशल डिस्टेंस का मजाक उड़ाते नजर आए।

सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment