फतेहाबाद, 15 अप्रैल। शहर फतेहाबाद पुलिस ने रात के समय दुकान का ताला तोड़कर समान व नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुआ एक कूलर व रुपये भी बरामद कर लिये है। अपराध मे प्रयुक्त बाईक को भी पुलिस कब्जा मे लिया है। कल शहर थाना में इस्सरार नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई की हसंपुर रोङ स्थित मेरी कन्फैन्सरी की दुकान से रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति ताला तोङकर समान चोरी कर ले गया है। जिस पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच एचसी जयसिंह द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच गुप्त सुचना के आधार पर चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने कल नजदीक पाली होटल से काबू कर लिया। पकड़े गये तीनों आरोपी गुरविन्द्र, गुरअवतार व लखविन्द्र निवासी भावदीन जिला सिरसा के रहने वाले है। पुलिस आज तीनो आरोपियों को कोर्ट मे पेश कर हिसार जेल भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment