Advertisement

लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 10 मामलें दर्ज कर, 13 लोगों के खिलाफ की कार्यवाही,

233 बोतल ठेका देशी, 39 बोतल नाजायज शराब, 130 लीटर लाहन भी की जब्त,

फतेहाबाद, 15 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमो की पालना ना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है पुलिस ने कल जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 10 मामलें दर्ज कर 13 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कल सदर रतिया पुलिस ने गांव महमड़ा, भुन्दड़वास व सहनाल गांव में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 28 बोतल नाजायज शराब व 130 लीटर लाहन भी बरामद किया है। वही भूना, भट्टूकलां व थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने भूना, बोदीवाली व अशोक नगर मे तीन मामलों तीन लोगों पर कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 113 बोतल अवैध शराब बरामद की है। जबकी सदर टोहाना पुलिस ने जापतेवाला व गांव पिरथला से दो लोगों पर कार्यवाही करते हुए उनको 7 बोतल नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शहर टोहाना पुलिस ने दो अन्य मामलों मे गांव सिबंलवाला व हिसार रोड़ टोहाना से तीन व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए उनसे 120 बोतल अवैध शराब व 4 बोतल नाजायज शराब भी बरामद की है। पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों पर संबंधित थानों मे मामलें दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment