Advertisement

लाखाें रुपये की 70.20 ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्ति काबू, -आज कोर्ट में पेश कर आरोपी अमरीक को लिया पुलिस रिमांड पर

फतेहाबाद।  पुलिस ने कोविड-19 की अहम डयूटियों के चलते पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के दिशानिर्देश अनुसार नाकाबंदी के दौरान दो हेरोइन तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70.20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम बीती रात एएसआई हरपाल सिंह के नेतृत्व में रतिया रोड पर गस्त के दौरान  शक के आधार पर सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को रूकवाकर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से उक्त हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिसार के पीरावाली निवासी अमरीक  के रूप में हुई है। आज पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहा से आरोपी अमरीक उक्त को पूछताछ के लिए पुलिस  रिमांड पर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment