Advertisement

390 लीटर लाहन के साथ पुलिस दो व्यक्तियों को किया काबू

फतेहाबाद,23 अप्रैल।  थाना शहर रतिया पुलिस ने दो आरोपियों को 390 लीटर लाहन सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन की अवेहलना करने व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की पहचान रतिया के अरोड़ा कालोनी निवासी के रूप में हुई है। थाना शहर रतिया में तैनात एएसआई गोपाल दास को सूचना मिली की आरोपी लाहन से शराब बनाकर बेचने का काम करते हैं। इस सूचना आधार पर  मौके पर पहुंच कर दविश दी गई और दोनों व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 390 लीटर लहन बरामद किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment