Advertisement

18 बोतल नाजायज शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 49 वाहनों के चालान, 5 को किया इम्पाउंड

फतेहाबाद, 22 अप्रैल। रतिया सदर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने व नाजायज शराब रखने के आरोप मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुनन गांव के एक व्यक्ति से 18 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। एचसी अग्रेंज सिंह ने गस्त के दौरान नजदीक नहर पुल खुनन से गिरफ्तार किया है जो एक प्लास्टिक कैनी मे 18 बोतल नाजायज शराब लिये हुए था। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। वही जिला पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ जिला पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। जिला पुलिस ने मगंलवार को विभिन्न स्थानों पर बिना किसी कारण के बाहर घूमने वाले 54 वाहन चालकों पर कार्यवाही की है। उक्त में से 5 वाहनों को इंपाउंड किया गया है जबकि 49 वाहनो के चालान किये गए हैं। जिला पुलिस बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने वालों वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

No comments:

Post a Comment