फतेहाबाद, 12 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों की पालना ना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है पुलिस हर रोज लॉकडाउन के आदेशो का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। कल जिले भर में लॉकडाउन
का उल्लंघन करने पर 15 मामलें दर्ज कर 27 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। फतेहाबाद शहर से पुलिस ने अशोक नगर व काठमंडी एरिया मे लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तीन मामलें दर्ज कर 4 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। वही थाना
भट्टूकलां व सदर फतेहाबाद पुलिस ने पांच मामलों में 11 लोगों के खिलाफ जबकी सदर रतिया पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर तीन लोगों पर कार्यवाही की है। वही भूना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप मे चार मामलें दर्ज कर 9
लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस लॉकडाउन को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिना उचित कारण अपने घरों से बाहर न निकलें। पुलिस प्रशासन दिन-रात
प्रयास कर जिले में कानून व्यवस्था बनाए हुए है। पुलिस कर्मचारी लोगों को करोना वायरस से बचाव के लिए प्रेरित कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता की जा रही है।

No comments:
Post a Comment