नगर निगम कानपुर द्वारा 110 वार्डो में सभी पार्षदो को पीठ पर टांगने वाली 334 मशीनें दी गई है जिसके मध्याम से सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का कार्य समस्त 110 वार्डो में किया जा रहा है। साथी नगर निगम की 3 बड़ी मशीनों द्वारा जिसकी क्षमता 5 हजार लीटर है से प्रतिदिन हॉटस्पॉट क्षेत्रों तथा लॉक डाउन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम में आज सर्किट हाउस,जाजमऊ शीतला बाजार, अशरफाबाद मस्जिद, थाना रायपुरवा, पीएस कैंट ,सिविल लाइन, हैलेट कोविड हॉस्पिटल, नारायणा इंस्टिट्यूट , नारायणा इंजीनियरिंग कॉलेज कलक्टरगंज ,धन कुट्टी
,हलीम कालेज, चमनगंज , बेकनगंज, अनवरगंज , कर्नलगंज,ग्वालटोली ,बाबू पुरवा, मछरिया, आदि अन्य जगहों पर भी नगर निगम की टीम द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया।

No comments:
Post a Comment