Advertisement

ललितपुर न्यूज : लोधी क्षत्रिय महासभा ईकाई ने श्रद्धा पूर्वक मनाया , अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस

लोधी क्षत्रिय महासभा इकाई ने धूमधाम से मनाया अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस


महासभा के पदाधिकारियों ने किया महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण


ललितपुर उत्तर प्रदेश 20 मार्च 2020

            आज शहर अंतर्गत तुवन मंदिर के सामने भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सैनानी 1857 की क्रांति की महानायिका अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा एवं स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड तथा विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मां अवंतीबाई की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रजलन कर किया गया।


 तदुपरांत इसके महासभा के प्रदेश महामंत्री गंधर्व सिंह लोधी, एड हरदयाल सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, डॉ अरिमर्दन सिंह, महामंत्री धनीराम सिंह राजपूत, स्वामी ब्रह्मन्नद विग्रेड के संरक्षक एड मुकेश कुमार सिंह लोधी, एड जगभान सिंह राजपूत, एड शशिकान्त सिंह, शिक्षक इंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से महारानी के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह बरौदिया, एड अनुराग सिंह लोधी, देव् सिंह महेशपुरा, पुष्पेंद्र सिंह बिल्ला, राघवेंद्र सिंह,  जुझार सिंह, बलराम सिंह जरया, जयहिंद सिंह, रक्षपाल सिंह, निर्मल सिंह, दुष्यंत सिंह, जितेंद्र सिंह सिमरधा, भरत सिंह, रतीराम पटौरा, अर्चना सिंह राजपूत, इंदर सिंह अण्डेला, धर्मेंद्र सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह, सुरेंद्र सिंह, डीआर फौजी, जगदेव सिंह, लाखन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह सैदपुर, अजय सिंह, अरविन्द्र सिंह के अलावा भारी संख्या में महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment