लॉकडाउन तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- एसपी
फतेहाबाद, 29 मार्च। शनिवार को लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ जिला पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की गई।
लॉकडाउन को शत प्रतिशत लागू कराने के साथ-साथ पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करती दिखी।
पुलिस ने 7 मामले दर्ज करते हुए 18 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार शहर टोहाना व सदर रतिया पुलिस ने एक-
एक व्यक्ति के खिलाफ, थाना जाखल पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ, सदर फतेहाबाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ, शहर फतेहाबाद
पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ तथा दो अन्य मामलों मे थाना भूना पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ घारा 188 के तहत मामले दर्ज किये
है। एसपी श्री राजेश कुमार लॉकडाउन का पालन कराने के लिए खुद लगातार बाजार व शहर व जिला के विभिन्न स्थानो का दौरा कर रहे
है। एसपी ने कहा कि कोरोना वायरस से आम जनता को बचाने के लिए देश व प्रदेश की सरकारों के साथ-साथ जिला पुलिस व प्रशासन
ने पूरा ताकत लगाई हुई है। इस ताकत को तभी बल मिलेगा, जब जनता इसी तरह प्रशासन का सहयोग करेगी। इसलिए लोग
लॉकडाउन का पालन करें और खुद व अपने परिवार को सुरक्षित रखे।

No comments:
Post a Comment