पंचकल्याणक महोत्सव की द्वितीय वर्षगांठ पर पंचकल्याणक महामंडल विधान का आयोजन
आत्मा का कल्याण करने के लिए होते हैं धार्मिक अनुष्ठान- पं. विनोद कुमार शास्त्री
पाषाण को परमात्मा बनाने की प्रक्रिया है पंचकल्याणक- विशाल जैन पवा
मोक्ष मार्ग प्रशस्त करने के लिए मनाए जाते हैं तीर्थंकर भगवान के पंच कल्याणक- अनिल कुमार जैन
ललितपुर (उ०प्र०) 27 फरवरी 2020
वीर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध महाराजा मर्दन सिंह की नगरी तालबेहट में नए बस स्टैंड पर स्थित चैतन्य चमत्कारी श्री १००८ वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को परम पूज्य राष्ट्र संत आचार्यप्रवर श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद और सरागोद्धारक संत आचार्य गुरुवर ज्ञान सागर जी महाराज की मंगलमय प्रेरणा से पंडित विनोद कुमार जी शास्त्री बबीना के दिशा निर्देशन में पंचकल्याणक महोत्सव की द्वितीय वर्षगांठ पर श्री १००८ पंचकल्याणक महामंडल विधान विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में मोदी देवेंद्र जैन बसार, पुष्पेंद्र कुमार सुरेंद्र जैन विरधा एवं अनिल जैन गुंदेरा ने ध्वजारोहण एवं मंगल कलश की स्थापना एवं हितेन्द्र पवैया ने ज्ञान दीप प्रज्वलित कर मंगल दीप की स्थापना की। मंत्रोच्चार के मध्य सौधर्म इन्द्र जयकुमार पवैया, ईशान इन्द्र अशोक कुमार विरधा, सनतकुमार इन्द्र श्रीपाल जैन विरधा, माहेंद्र इन्द्र पंकज भंडारी कड़ेसरा एवं धन कुबेर इन्द्र अभय कुमार विरधा ने कलशाभिषेक एवं उत्तमचन्द प्रदीप मोदी पवा, भागचंद अनिल कुमार बबीना के द्वारा शान्तिधारा की क्रियाएं सम्पन्न की गयी।
अशोक कुमार जैन कड़ेसरा ने छत्र चढ़ाया, यज्ञनायक विजय मोदी पवा एवं चक्रेश जैन बुढ़पुरा ने चमर ढ़ोरे। महेंद्र कुमार जैन नयाखेडा परिवार ने मंगल आरती उतारी, जिसमें श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में झूम उठे। इस मौके पर पंडित विनोद कुमार शास्त्री ने कहा आत्मा का कल्याण करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जाते हैं जिससे कर्मों की निर्जरा होती एवं मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा पंचकल्याणक पाषाण को परमात्मा बनाने की प्रक्रिया होती है, विगत २ वर्ष पूर्व २२ से २७ फरवरी तक आचार्य श्री १०८ ज्ञान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में भव्यता के साथ श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसकी आज दो वर्ष पूर्ण हो गयी हैं।
अनिल कुमार जैन ने कहा तीर्थंकर भगवान के पंचकल्याणक मनाने से मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। तत्पश्चात भक्ति भाव से श्रद्धा पूर्वक पंचकल्याणक महामंडल विधान में कर्मों की निर्जरा के लिए अर्घ समर्पित किये गए एवं विश्वशांति की मंगल भावना के साथ महायज्ञ हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिखरचन्द, राजकुमार, सुशील मोदी, श्रेयांस कुमार, वीरेंद्र जैन, जितेन्द्र कुमार, कपिल मोदी, स्वतंत्र कुमार, कमलेश सिर्सी, राजेंद्र कुमार, सुधीर जैन, अरविन्द कुमार, अर्पण जैन, राजीव कुमार, मनीष जैन, नीलेश कुमार, सिद्ध जैन आदि मौजूद रहे। संचालन अजय जैन मोनू एवं आभार व्यक्त प्रवीन कुमार जैन कड़ेसरा ने किया।
सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से अनिल जैन/पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment