Advertisement

ललितपुर न्यूज : मोक्ष कल्याणक पर्व के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया गया

अहिंसा सेवा संगठन ने स्कूल के बच्चों को किया मिष्ठान वितरण

ललितपुर 20 फरवरी 2010


सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिरों में बीसवें तीर्थंकर देवाधिदेव मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चौधरी चक्रेश जैन के नेतृत्व में महामस्तकाभिषेक शांतिधारा के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाकर बीसवें तीर्थंकर मुनिसुब्रत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। वहीं सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में पुजारी शिखरचंद जैन एवं कस्बे के वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में अनिल कुमार जैन के नेतृत्व में विधि विधान के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाकर मोक्ष कल्याणक मनाया। 


जिसमें सुशील मोदी, चक्रेश कुमार स्वतंत्र जैन, पुष्पेंद्र कुमार श्रीपाल जैन, अजय जैन आदि का सक्रिय सहयोग रहा। इस मौके पर अहिंसा सेवा संगठन के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय गुरयाना के बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने बताया भगवान मुनिसुव्रतनाथ जैन धर्म के २० वें तीर्थंकर हैं। उनके पिता का नाम सुमित्र और माता का नाम पद्यावती था।

 ये भगवान राम के समकालीन माने गये हैं। उनका जन्म राजगृह और निर्वाण सम्मेदशिखर पर हुआ था। शनिवार के दिन भगवान मुनिसुव्रतनाथ की पूजन विधान एवं व्रत उपवास का विशेष महत्व है। मुनि सुव्रतनाथ के समय में ही 8वें वासुदेव भगवान राम और 8वें बलदेव रावण, 8वें प्रतिवासुदेव लक्ष्मण का जन्म हुआ था। रात्रि में महाआरती का आयोजन किया गया एवं विद्यासागर श्रमण संस्कृति पाठशाला के बच्चों ने राजुल मोदी एवं नीतू जैन के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल दिगंबर जैन समाज का सहयोग रहा। आभार व्यक्त प्रवीन कुमार जैन ने किया।

सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment