Advertisement

शामली न्यूज : प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार के जिला अध्यक्ष बनें शामली के संजीव

संजीव बने प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष



प्रदेशाध्यक्ष ने की पार्टी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी


संजीव के जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में भी खुशी की लहर दौडी



शामली उ०प्र० 2 फरवरी 2020

प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेशाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने गांव सिलावर निवासी संजीव कुमार को अभियान का जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग प्रभाग मनोनीत करते हुए प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेशाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने गांव सिलावर निवासी संजीव कुमार को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग प्रभाग जनपद शामली मनोनीत किया है।


प्रदेशाध्यक्ष ने संजीव कुमार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर संजीव के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड गयी है। रविवार को भारी संख्या में पदाधिकारियों ने संजीव कुमार के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री पद संभाला है, देश ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का मस्तक ऊंचा किया है जिसके कारण आज हर देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने यहां आमंत्रित कर रहा है।

 सरकार ने देश मेें नागरिकता संशोधन कानून लागू किया है लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां लोगों को इस बिल के विरोध में भडका रही है जिसके कारण देश में कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह कई बार लोगों को समझा चुके हैं कि इस बिल से देश के किसी भी नागरिक खासतौर से मुस्लिमों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह बिल केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धर्म के आधार पर पीडित लोगों को नागरिकता प्रदान करता है। इससे किसी भी भारतीय को नागरिकता जाने का डर नहीं है लेकिन विपक्षी पार्टियां गंदी राजनीति कर देश का माहौल खराब करवा रही हैं जो ठीक नहीं है।


कांग्रेस ने हमेशा देश को तोडने का काम किया है और भाजपा सरकार ने देश को जोडने का काम किया है। भाजपा सरकार किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों मंे भेदभाव नहीं करती और सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है, इसमें चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना हो, सभी को बराबर का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है वे उसे पूरी तरह निभाएंगे तथा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार जोरों शोरों से किया जाएगा।




सलाम खाकी न्यूज शामली से अजय कुमार बावरा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment